डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में इन दिनों लगातार अलग अलग राज्यों में विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं। 26 सितंबर से 5 अक्टूबर के बीच देशभर में 100 से अधिक लोगों वाले 60 प्रदर्शन दर्ज किए गए। एसीएलईडी के आंकड़ों के अनुसार, ये प्रदर्शन मुख्य रूप से चुनाव आयोग विवाद, महिलाओं की सुरक्षा और कैंपस संबंधी मुद्दों से जुड़े थे।
इस अवधि में सबसे ज्यादा प्रदर्शन 28 सितंबर को हुए, जब अकेले दिन में 20 प्रदर्शन दर्ज किए गए। इसके बाद 2 से 4 अक्टूबर के बीच कुल 26 प्रदर्शन हुए।