National
उत्तराखंड में 3638 करोड़ से मजबूत होगा बिजली नेटवर्क, केंद्र सरकार की स्क्रीनिंग कमेटी ने दी मंजूरी
राज्य ब्यूरो, देहरादून। उत्तराखंड में बिजली की बढ़ती मांग को पूरा करने और पारेषण व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन आफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) की 3,638 करोड़ रुपये की
लेखक Digital Desk171K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, देहरादून। उत्तराखंड में बिजली की बढ़ती मांग को पूरा करने और पारेषण व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन आफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) की 3,638 करोड़ रुपये की परियोजना को एशियाई विकास बैंक (एडीबी) से ऋण वित्तपोषण के लिए आगे बढ़ाने की केंद्र सरकार की स्क्रीनिंग समिति ने मंजूरी दे दी है।
परियोजना के तहत प्रदेश में 10 नए बिजलीघर स्थापित करने के साथ पारेषण लाइनों का निर्माण किया जाएगा। इससे बिजली आपूर्ति की विश्वसनीयता बढ़ने और जलवायु संबंधी चुनौतियों के बीच विद्युत ढांचे को अधिक मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।


-1795787298913.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
