विधि संवाददाता, प्रयागराज। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने एटा में भ्रष्टाचार के मामले में तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि जांच में दोषी पाए जाने के बावजूद अधिकारियों का पद पर बने रहना प्रशासन की घोर निष्क्रियता और व्यवस्था की गंभीर शिथिलता है।
मुख्य न्यायमूर्ति अरुण भंसाली और न्यायमूर्ति क्षितिज शैलेंद्र की खंडपीठ ने रामकुमार की जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान आश्चर्य जताया कि 27 नवंबर 2024 को क्षेत्र पंचायत प्रशासक को दोषी ठहराने वाली रिपोर्ट दो साल बाद जिलाधिकारी के संज्ञान में आई।याचिका में एटा के क्षेत्र पंचायत प्रशासक पर भ्रष्टाचार और अनियमितता के गंभीर आरोप लगाए थे। सुनवाई में कोर्ट ने पाया कि रिपोर्ट आने के बावजूद लंबे समय तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। सरकारी वकील ने बताया कि अब प्रशासक को हटाने की प्रक्रिया शुरू हुई है।