National
'लव ही तो है, लाइफटाइम थोड़े ही रहेगा', स्टेटस लगाकर युवक ने खुद को गोली मारी
जागरण संवाददाता, मैनपुरी। इंस्टाग्राम पर मिर्जापुर फिल्म के डायलाग लव ही तो है, लाइफटाइम थोड़े ही रहेगा का स्टेटस लगाने के बाद युवक ने गोली मार ली। स्वजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। सैफई स्थित आयुर्विज्ञान संस्थान पहुं
लेखक Digital Desk145K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, मैनपुरी। इंस्टाग्राम पर मिर्जापुर फिल्म के डायलाग लव ही तो है, लाइफटाइम थोड़े ही रहेगा का स्टेटस लगाने के बाद युवक ने गोली मार ली। स्वजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। सैफई स्थित आयुर्विज्ञान संस्थान पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने कमरे से तमंचा बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 35 वर्षीय अविवाहित आजम जयपुर में मजदूरी करते थे।
गुरुवार को वह जयपुर से लौटकर घर आए थे। आजम की मां महजमां खानम अपनी बीमार बहन को देखने कन्नौज गई थीं। घर में आजम अकेले थे। दोपहर 12 बजे के करीब घर में गोली चलने की आवाज आई तो आसपास के लोग दौड़कर वहां पहुंचे। देखा कि सीने में गोली लगने के कारण आजम रक्तरंजित हालत में जमीन पर पड़े हैं। पास ही तमंचा, दो कारतूस और मोबाइल फोन पड़ा था।


-1795787298913.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
