National
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद, चंडीगढ़ से गुजरने वाली जन शताब्दी भी प्रभावित
डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। देश की राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर शनिवार को होने जा रहे कॉकरोच जनता पार्टी (सीजीपी) के प्रदर्शन और भारी ट्रैफिक जाम की आशंका के चलते रेलवे ने देश के विभिन्न हिस्सों से नई दिल्ली और हजरत निजामुद
लेखक Digital Desk86K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। देश की राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर शनिवार को होने जा रहे कॉकरोच जनता पार्टी (सीजीपी) के प्रदर्शन और भारी ट्रैफिक जाम की आशंका के चलते रेलवे ने देश के विभिन्न हिस्सों से नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन आवागमन करने वाली कई दर्जन ट्रेनों को निरस्त किया गया है।
ऐसे में हिमाचल के जिला ऊना के दौलतपुर चौक और नई दिल्ली के मध्य वाया चंडीगढ़ जंक्शन, अंबाला छावनी जंक्शन चलने वाली जन-शताब्दी एक्सप्रेस दोनों दिशाओं में निरस्त रहेगी।यह ट्रेन दौलतपुर चौक से प्रतिदिन तड़के सुबह 04:10 बजे अपनी यात्रा प्रारंभ करते हुए सुबह 07:33 - 07:43 बजे चंडीगढ़ पहुंचती है। 8 से 10 मिनट के ठहराव के बाद यहां से चलती है और सुबह 11:45 बजे अपने गंतव्य नई दिल्ली स्टेशन पहुंचती है।


-1795787298913.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
