National
बिहार विधान परिषद चुनाव: 12 नामांकन रद, दो ने वापस लिया नाम; अब स्नातक कोटे में 90 और शिक्षक में 60 प्रत्याशी
राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar MLC Election: विधान परिषद की आठ सीटों के लिए दलीय-निर्दलीय मिलाकर कुल 164 अभ्यर्थियों ने नामांकन किया था।
लेखक Vikash Chandra Pandey134K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar MLC Election: विधान परिषद की आठ सीटों के लिए दलीय-निर्दलीय मिलाकर कुल 164 अभ्यर्थियों ने नामांकन किया था।
दस्तावेज की कमी और तथ्यगत त्रुटियों के कारण उनमें से 12 के पर्चे निरस्त कर दिए गए। नाम वापसी के अंतिम दिन शुक्रवार को दो निर्दलीय अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया।
उसके बाद कुल 150 दावेदार शेष रह गए हैं। इनमें 90 प्रत्याशी स्नातक कोटे की चार सीटों के लिए हैं। शिक्षक कोटे की भी इतनी ही सीटों पर चुनाव हो रहा है। उनके लिए अब 60 प्रत्याशी शेष बचे हैं।


-1795787298913.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
