National
गोरखपुर में 3.85 करोड़ से बनेगा मॉडर्न कल्याण मंडपम, कम बजट में मिलेंगे मैरिज हॉल जैसे सुविधाएं
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। शहर में कम और मध्यम आय वर्ग के परिवारों को मांगलिक आयोजनों के लिए किफायती स्थान उपलब्ध कराने की दिशा में गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) जटेपुर में नया कल्याण मंडपम बनवाएगा। वार्ड नंबर 22 में बन
लेखक Arun Chand151K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। शहर में कम और मध्यम आय वर्ग के परिवारों को मांगलिक आयोजनों के लिए किफायती स्थान उपलब्ध कराने की दिशा में गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) जटेपुर में नया कल्याण मंडपम बनवाएगा। वार्ड नंबर 22 में बनने वाली इस सुविधा पर करीब 3.85 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
इसके लिए प्राधिकरण ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। भवन में विवाह समारोह के साथ पारिवारिक कार्यक्रमों, सांस्कृतिक आयोजनों और अन्य सार्वजनिक गतिविधियों के लिए भी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।


-1795787298913.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
