जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गुरुग्राम में बादशाहपुर तहसील में संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बृहस्पतिवार को आयकर विभाग की इंटेलिजेंस एंड क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन (आइएंडसीआइ) टीम ने खंगाला।
सात सदस्यीय टीम ने वर्ष 2020 से 2025 के बीच हुई 23 हजार से अधिक संपत्ति रजिस्ट्रियों की जांच शुरू की है। इन रजिस्ट्रियों में दर्ज लेनदेन का कुल मूल्य 36 हजार करोड़ रुपये से अधिक बताया जा रहा है।