डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पांच विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट पर हुए उपचुनावों के नतीजे आज आएंगे। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी। ये चुनाव सिर्फ स्थानीय नहीं, बल्कि संबंधित राज्यों की राजनीति के बड़े संकेत भी दे सकते हैं, खासकर पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में।
छह अक्टूबर को पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर, तमिलनाडु की मदुरंताकम और धारापुरम, पुडुचेरी की थट्टनचावड़ी विधानसभा सीटों के साथ असम की नागांव लोकसभा सीट पर मतदान हुआ था।