National
बदायूं में हादसा: पेट्रोल पंप के सामने कार केयर शॉप में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
जागरण संवाददाता, बदायूं। शहर में पंडित जी पेट्रोल पंप के सामने स्थित अग्रवाल कार केयर की दुकान में गुरुवार रात करीब दस बजे आग लग गई। दुकान में कार की एसेसरीज, प्लास्टिक का सामान और मोबिल आयल रखे होने की वजह से आग तेजी से
लेखक Digital Desk112K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, बदायूं। शहर में पंडित जी पेट्रोल पंप के सामने स्थित अग्रवाल कार केयर की दुकान में गुरुवार रात करीब दस बजे आग लग गई। दुकान में कार की एसेसरीज, प्लास्टिक का सामान और मोबिल आयल रखे होने की वजह से आग तेजी से फैल गई।
सामने पेट्रोल पंप होने के कारण आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग सतर्क हो गए। सूचना पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

-1795835073175.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

