राज्य ब्यूरो, लखनऊ। अगले वर्ष होने वाले विधान सभा चुनाव में मतदान की हर गतिविधि कैमरे की निगरानी में होगी। चुनाव आयोग ने इस बार प्रदेश के सभी पोलिंग बूथों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। अभी तक केवल 50 प्रतिशत बूथों पर ही सीसीटीवी कैमरे लगाने की व्यवस्था थी, लेकिन अब सभी 1.77 लाख पोलिंग बूथों पर शत-प्रतिशत कैमरे लगेंगे।