National
यूपी में फूड डिपार्टमेंट का बड़ा एक्शन, रेस्टोरेंट और होटलों में चल रहे हुक्का-बार लाइसेंस के नियम बदले
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। खाद्य कारोबार श्रेणी के लाइसेंस में अब हुक्का या हुक्का बार चलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। जिन लाइसेंसों में पहले से हुक्का या हुक्का बार दर्ज है, उनमें एक पखवारे के भीतर संशोधन कर यह शब्द हटाया जाएगा
लेखक Parvez Ahmad49K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। खाद्य कारोबार श्रेणी के लाइसेंस में अब हुक्का या हुक्का बार चलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। जिन लाइसेंसों में पहले से हुक्का या हुक्का बार दर्ज है, उनमें एक पखवारे के भीतर संशोधन कर यह शब्द हटाया जाएगा। लाइसेंस में वही कारोबार दर्ज होगा, जो खाद्य कारोबार से संबंधित है।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों के मुताबिक, शुद्ध खाद्य पदार्थों की बिक्री के लिए सितंबर से चल रहे अभियान में कमियां मिलने पर 73 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं, जबकि 152 कारोबारियों को सुधार नोटिस जारी किए गए हैं।

-1795835073175.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

