जेएनएन, सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में प्रधान आरक्षक की पत्नी व बेटी की नृशंस हत्या करने के दोषी कुलदीप साहू सहित तीन को फांसी की सजा सुनाई गई। चौथे दोषी को आजीवन कारावास दिया गया है।
इस मामले में दो आरोपितों को साक्ष्य के अभाव में पहले ही दोषमुक्त कर दिया गया था। न्यायाधीश आनंद प्रकाश वरियाल की अदालत ने टिप्पणी की कि हत्या अत्यंत क्रूरता और सुनियोजित तरीके से की गई थी।