National
रोहतक में पुल के नीचे चारपाई पर लेटे थे बुजुर्ग, बस और कार की टक्कर में वाहनों के बीच फंसकर मौत
संवाद सहयोगी, महम। महम-बेरी रोड पर पुल के पास वीरवार को रोडवेज बस और कार की टक्कर के दौरान एक वृद्ध व्यक्ति चपेट में आ गया। हादसे में करीब 78 वर्षीय मामन पुत्र विष्णु की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कार सवार लोगों को
लेखक Rattan Panwar81K पढ़े गए
-1791494034811.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
संवाद सहयोगी, महम। महम-बेरी रोड पर पुल के पास वीरवार को रोडवेज बस और कार की टक्कर के दौरान एक वृद्ध व्यक्ति चपेट में आ गया। हादसे में करीब 78 वर्षीय मामन पुत्र विष्णु की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कार सवार लोगों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें महम सामान्य अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
जानकारी के अनुसार रोडवेज बस हिसार से फरीदाबाद की ओर जा रही थी। वहीं कार चालक रवि तालु से नारनौल की ओर जा रहा था। दोनों वाहनों की पुल के नीचे टक्कर हो गई। इसी स्थान पर मामन चारपाई डालकर लेटा हुआ था। टक्कर के बाद वह दोनों वाहनों और पुल के पिलर के बीच फंस गया। हादसा इतना गंभीर था कि मामन की मौके पर ही मौत हो गई।

-1795835073175.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

