जागरण संवाददाता, वाराणसी। केंद्रीय परमाणु ऊर्जा व अंतरिक्ष विभाग के राज्यमंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने वैश्विक पटल पर भारत की बढ़ती साख का उल्लेख करते हुए कहा कि आज स्थिति यह है कि पाकिस्तान का नागरिक भी विदेश में रोजगार पाने के लिए अपनी पहचान भारतीय के रूप में बताता है। केंद्रीय राज्य मंत्री बुधवार को सिगरा स्थित रूद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित नमो बुक फेस्ट में विकसित भारत @2047 विषय पर आयोजित संवाद में मुख्य अतिथि थे।