National
फतेहाबाद में पिकअप-बाइक की भीषण टक्कर, एक की मौत और तीन घायल
जागरण संवाददाता, फतेहाबाद। बीघड़ रोड पर डीएवी स्कूल के पास बुधवार रात पिकअप और बाइक की टक्कर में पंजाब के मानसा जिले के बरेटा निवासी 48 वर्षीय सुखविंदर की मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन अन्य लोग भी घायल हो गए। घायलों
लेखक Vinod Kumar103K पढ़े गए
-1791494794529.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता, फतेहाबाद। बीघड़ रोड पर डीएवी स्कूल के पास बुधवार रात पिकअप और बाइक की टक्कर में पंजाब के मानसा जिले के बरेटा निवासी 48 वर्षीय सुखविंदर की मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन अन्य लोग भी घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। जानकारी के अनुसार पंजाब के बरेटा निवासी बलराज, सुखविंदर, कुलदीप और गुरमेल फतेहाबाद आए थे। बताया गया कि उन्हें गोगामेड़ी जाना था, लेकिन फतेहाबाद पहुंचने के बाद वे बलराज की बहन से मिलने बीघड़ रोड की तरफ चले गए। रात को चारों बाइक पर सवार होकर वापस बरेटा जा रहे थे। इसी दौरान डीएवी स्कूल के पास पिकअप गाड़ी से टक्कर हो गई।

-1795835073175.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

