संदीप खत्री, मोहाली। पंजाब और हिमाचल में पशु चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाली गिरोह को खरड़ सीआईए ने जम्मू से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को दबोचा है।
पुलिस के मुताबिक गैंग अब तक करीब 800 पशु चोरी कर चुकी है। इनमें भैंस, गाय, भेड़ और बकरियां शामिल हैं। गैंग ने मोहाली और आसपास के इलाकों में भी करीब 10 वारदातों को अंजाम दिया था।