जागरण संवाददाता, जम्मू। आस्ट्रेलिया का वर्क वीजा दिलाने के नाम पर युवक के परिवार से 2.30 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में क्राइम ब्रांच की इकोनामिक आफेंस विंग (ईओडब्ल्यू) जम्मू ने दो आरोपित भाई-बहन के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। आरोपितों की पहचान जानीपुर निवासी पूनम शर्मा और उसके भाई आकाश शर्मा के रूप में हुई है।
दोनों पर फर्जी दस्तावेज तैयार करने, धोखाधड़ी और साजिश रचने समेत इमीग्रेशन एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।