National
15000 फीट ऊंचे कुंजुम पास में टनल बनाएगी हिमाचल सरकार, CM सुक्खू का एलान; तो सालभर रहेगी कनेक्टिविटी
जागरण संवाददाता, मनाली। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल सरकार 15000 फीट ऊंचे कुंजुम पास के नीचे टनल निर्माण के लिए सर्वे करवाएगी और इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करेगी। इस टनल के बनने से क्षेत्र
लेखक Digital Desk171K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, मनाली। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल सरकार 15000 फीट ऊंचे कुंजुम पास के नीचे टनल निर्माण के लिए सर्वे करवाएगी और इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करेगी। इस टनल के बनने से क्षेत्र के लोगों और पर्यटकों को सालभर बेहतर सड़क संपर्क सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने बुधवार को काजा में दो दिवसीय प्रवास के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार आने वाले समय में स्पीति के विकास पर 500 करोड़ रुपये खर्च करेगी।
समदो-काजा ट्रांसमिशन लाइन का कार्य तीन वर्ष में पूरा किया जाएगा। इससे घाटी में 24 घंटे बिजली मिलेगी। उन्होंने काजा के रांगरिक में दो मेगावाट ग्रिड कनेक्टेड सोलर पावर प्लांट आरंभ करने के साथ कई सड़कों का भी उद्घाटन किया।

-1795698814559.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)