National
1500 रुपये में बनेगा शिमला फोरलेन का टोल पास, 20 KM के दायरे में आने वालों को राहत; मटौर में हाईवे बंद रहेगा
संवाद सहयोगी, कांगड़ा। शिमला-मटौर फोरलेन पर घट्टा टोल प्लाजा को लेकर चल रहे विरोध के बीच प्रशासन ने समाधान निकाल दिया है। एसडीएम कांगड़ा डा. अंजलि गर्ग ने बताया कि स्थानीय 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले निवासियों को
लेखक Dinesh Katoch101K पढ़े गए

संवाद सहयोगी, कांगड़ा। शिमला-मटौर फोरलेन पर घट्टा टोल प्लाजा को लेकर चल रहे विरोध के बीच प्रशासन ने समाधान निकाल दिया है। एसडीएम कांगड़ा डा. अंजलि गर्ग ने बताया कि स्थानीय 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले निवासियों को वार्षिक पास की राशि में राहत दी गई है। प्रोजेक्ट डायरेक्टर और उच्च अधिकारियों से बातचीत के बाद स्थानीय निवासियों के लिए वार्षिक पास की फीस 1500 रुपये निर्धारित की गई है।
पात्र निवासी टोल प्लाजा पर जाकर अपना पास बनवा सकते हैं। वहीं, अन्य वाहन चालकों के लिए वार्षिक पास की कीमत 3075 रुपये रहेगी। जल्द ही राजमार्ग यात्रा ऐप के माध्यम से भी वार्षिक पास बनवाने की सुविधा उपलब्ध होगी।

-1795421286380.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)