National
लद्दाख पुलिस में बड़ा फेरबदल, 14 IPS-JKPS अफसरों के तबादले; सांकू व चांगथांग को मिले नए SP
राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। लद्दाख प्रशासन ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए आईपीएस (आईपीएस) और जेकेपीएस (जेकेपीएस) कैडर के 14 पुलिस अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं।
लेखक Naveen Sharma80K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। लद्दाख प्रशासन ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए आईपीएस (आईपीएस) और जेकेपीएस (जेकेपीएस) कैडर के 14 पुलिस अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं।
गृह विभाग लद्दाख द्वारा जारी आदेश के अनुसार, पवन कुमार (आईपीएस), जो एसपी ट्रैफिक, एसपी सिक्योरिटी और एसपी टेलीकम का कार्यभार संभाल रहे थे, को नवगठित जिले के लिए एसपी, सांकू नियुक्त किया गया है। सांकू जिले के गठन से संबंधित आदेश 16 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया था।



