राज्य ब्यूरो, पंचकूला। हरियाणा सरकार ने शनिवार देर रात पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 35 पुलिस अधिकारियों के तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। इनमें 13 भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और 22 हरियाणा पुलिस सेवा (एचपीएस) अधिकारी शामिल हैं। आदेशों के तहत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव करने के साथ विभिन्न जिलों में भी नई नियुक्तियां की गई हैं।