जागरण संवाददाता, हाजीपुर। राघोपुर प्रखंड अंतर्गत रामपुर श्यामचंद पंचायत में मंगलवार को नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत के बाद जिला प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। डीएम वर्षा सिंह ने तत्कालीन अंचलाधिकारी दीपक कुमार को हटा दिया है।
जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह द्वारा अंचल संबंधी कार्यालयीय कार्यों के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राघोपुर अंचल की प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार प्रभात, अंचल अधिकारी पातेपुर को उनके वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त अंचल अधिकारी राघोपुर का प्रभार सौंपा गया है।