जागरण संवाददाता, जालंधर। पंजाब सरकार ने प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए राज्य के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा फेरबदल किया है। इसके तहत 111 पीसीएस अधिकारियों के तबादले और नई तैनातियां की गई हैं। इस फेरबदल के तहत विभिन्न जिलों के अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर, सब डिविजनल मजिस्ट्रेट, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी और नगर निगमों के कमिश्नर स्तर के अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया गया है।