राज्य ब्यूरो, पटना। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता मंगल पांडेय ने राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य विभाग में 11 हजार से अधिक पदों पर नियुक्ति की तैयारी का स्वागत किया है।
उन्होंने ने कहा है कि बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में एनडीए सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और आम जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में गंभीरता से कार्य कर रही है।