National
मध्य प्रदेश में 1100 साल पुराने जैन मंदिर का होगा कायाकल्प, सुरक्षित रखने के लिए टुकड़ों में अलग करेगी ASI
डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में पहाड़ी पर स्थित लगभग 1100 साल पुराने रॉक-कट जैन मंदिर को सुरक्षित रखने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) इसे पूरी तरह खोलने और दोबारा जोड़ने की तैयारी कर रहा है।
लेखक Digital Desk161K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में पहाड़ी पर स्थित लगभग 1100 साल पुराने रॉक-कट जैन मंदिर को सुरक्षित रखने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) इसे पूरी तरह खोलने और दोबारा जोड़ने की तैयारी कर रहा है।
वर्षों से पर्यटकों के लिए बंद प्रतिहार कालीन इस स्मारक के संरक्षण की कोशिश पहले 1930 में तत्कालीन ग्वालियर रियासत ने की थी, लेकिन तब ज्यादा काम आगे नहीं बढ़ सका था। अब पत्थरों की मरम्मत कर मंदिर को एक नए चबूतरे पर फिर से खड़ा किया जाएगा, जिसमें दो साल से अधिक का समय लगने की उम्मीद है।



-1795421286380.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)