National
रांची में 100 एकड़ में बनेगा झारखंड का पहला IT पार्क, 20000 युवाओं को मिलेगा रोजगार
राज्य ब्यूरो, रांची। राज्य में पहला आईटी पार्क बनाने के लिए सूचना एवं प्रद्योगिकी विभाग (आईटी) की टीम बेंगलुरु के आईटी पार्क का दौरा करेगी और इससे संबंधित रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी।
लेखक Dibyanshu Kumar131K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, रांची। राज्य में पहला आईटी पार्क बनाने के लिए सूचना एवं प्रद्योगिकी विभाग (आईटी) की टीम बेंगलुरु के आईटी पार्क का दौरा करेगी और इससे संबंधित रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी।
अक्टूबर में ही यह प्रक्रिया पूर्ण की जानी है। बेंगलुरु की तरह ही झारखंड में ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर विकसित कर वर्ष 2029 तक उसे कार्यशील बनाने के लिए सरकार ने योजना बनाई है।
बेंगलुरु जाने वाली टीम में विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञ शामिल हैं। आईटी इको सिस्टम, वहां के निवेश मॉडल के अध्ययन के साथ राज्य सरकार के अधिकारी रांची के आईटी पार्क के लिए डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण करने वाली कंपनियों के प्रतिनिधि से भी मुलाकात करेंगे।

-1795767973833.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

