National
उत्तरकाशी में वायुसेना का 10 दिवसीय सैन्य अभ्यास शुरू, Dornier विमान ने भरी उड़ान
जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी । सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पर वायुसेना का दस दिवसीय सैन्य अभ्यास गुरुवार को शुरू हुआ। पहले दिन भारतीय वायुसेना के डोर्नियर सैन्य परिवहन विमान ने हवाई पट्टी पर उतरने औ
लेखक Ajay Kumar183K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पर वायुसेना का दस दिवसीय सैन्य अभ्यास गुरुवार को शुरू हुआ। पहले दिन भारतीय वायुसेना के डोर्नियर सैन्य परिवहन विमान ने हवाई पट्टी पर उतरने और उड़ान भरने का अभ्यास किया। दोपहर 12 से सवा दो बजे के बीच विमान ने चार से पांच बार क्षेत्र के आसमान में चक्कर लगाए।
चीन सीमा के निकट स्थित यह हवाई पट्टी सामरिक और आपातकालीन दृष्टि से महत्वपूर्ण है। यहां थल सेना और वायुसेना नियमित अंतराल पर अभ्यास करती हैं। वायुसेना इस हवाई पट्टी को एडवांस लैंडिंग ग्राउंड (एएलजी) के रूप में विकसित करने की तैयारी भी कर रही है।



