जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। रामलीला मैदान में रविवार को होने वाली कांग्रेस की रैली को लेकर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा का व्यापक खाका तैयार किया है। INDI गठबंधन की ओर से इस रैली में 10 लाख लोगों के आने का दावा किया जा रहा है, वहीं दिल्ली पुलिस के पास 70 हजार लोगों के आने का ही इंटेलिजेंस इनपुट है।
सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए शनिवार दोपहर दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार और विशेष पुलिस आयुक्त ला एंड आर्डर देवेश चंद्र श्रीवास्तव रामलीला मैदान पहुंचे।