राज्य ब्यूरो, लखनऊ। मतदाता सूची में अगर नाम नहीं है या पहली बार मतदान का अधिकार पाने जा रहे हैं तो शनिवार को अपने पोलिंग बूथ पर पहुंचकर नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। निर्वाचन आयोग ने ऐसे पात्र नागरिकों को मतदाता सूची से जोड़ने के लिए प्रदेशभर में विशेष कैंप लगाने का निर्णय लिया है।
24 अक्टूबर को सभी मतदेय स्थलों पर बीएलओ सुबह 10 से शाम चार बजे तक मौजूद रहेंगे। यहां फार्म-6 भरने के साथ ही मतदाता पंजीकरण से जुड़ी जानकारी और सहायता भी मिलेगी।