National
चेन्नई आ रही इंडिगो की फ्लाइट में बम की धमकी निकली अफवाह, टिश्यू पेपर पर लिखा मिला- 'बूम 1.50PM'
डिजिटल डेस्क, चेन्नई। हैदराबाद से चेन्नई जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट के टॉयलेट में टिश्यू पेपर मिला, जिस पर 'बूम 1.50 PM' लिखा था। इससे शुक्रवार को उड़ान के दौरान बम की दहशत फैल गई।
लेखक Digital Desk130K पढ़े गए
-1794572903477.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
डिजिटल डेस्क, चेन्नई। हैदराबाद से चेन्नई जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट के टॉयलेट में टिश्यू पेपर मिला, जिस पर 'बूम 1.50 PM' लिखा था। इससे शुक्रवार को उड़ान के दौरान बम की दहशत फैल गई।
सूचना मिलते ही पायलट ने एयर कंपनी कंट्रोलर (ATC) से संपर्क किया, जिसके बाद 192 यात्रियों को लेकर आ रहे इस विमान की दोपहर करीब एक बजे चेन्नई एयरपोर्ट पर प्राथमिकता के आधार पर लैंडिंग की गई।



