National
सीएनजी आज से महंगी, लखनऊ में 1 रुपये महंगी तो उन्नाव में 2.25 प्रति किलो बढ़े CNG के दाम
जागरण संवाददाता, लखनऊ। राजधानी में वाहन चालकों को अब सीएनजी के लिए अधिक कीमत चुकानी होगी। ग्रीन गैस लिमिटेड (जीजीएल) ने सीएनजी की खुदरा कीमतों में वृद्धि कर दी है। नई दरें एक नवंबर की सुबह छह बजे से लागू होंगी। लखनऊ में
लेखक Pulak Tripathi101K पढ़े गए
-1793499437038.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता, लखनऊ। राजधानी में वाहन चालकों को अब सीएनजी के लिए अधिक कीमत चुकानी होगी। ग्रीन गैस लिमिटेड (जीजीएल) ने सीएनजी की खुदरा कीमतों में वृद्धि कर दी है। नई दरें एक नवंबर की सुबह छह बजे से लागू होंगी। लखनऊ में सीएनजी की कीमत 107 रुपये से बढ़ाकर 108 रुपये प्रति किलो कर दी गई है। कंपनी ने लखनऊ के साथ आगरा, उन्नाव, अयोध्या और सुलतानपुर में भी कीमतें बढ़ाई हैं।
कंपनी अधिकारियों के अनुसार सर्दियों में गैस की मांग बढ़ने और वैश्विक स्तर पर आपूर्ति को लेकर अनिश्चितता के कारण रीगैसीफाइड लिक्विफाइड नेचुरल गैस (आरएलएनजी) की खरीद लागत बढ़ गई है। ग्रीन गैस लिमिटेड के डीजीएम (मार्केटिंग) प्रवीण सिंह ने बताया कि संशोधित दरें एक नवंबर सुबह छह बजे से प्रभावी होंगी।



-1795439576751.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)