बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: 19 नवंबर यानी आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत ग्लोबल संकेतों के बीच अहम रहने वाली है। घरेलू बाजार में निवेशकों की नजर Gift Nifty के रुख, अमेरिकी बाजारों की चाल और एशियाई बाजारों से मिलने वाले संकेतों पर रहेगी। वहीं, आज कई कंपनियों के शेयरों में खबरों और कारोबारी अपडेट के चलते हलचल देखने को मिल सकती है। Coal India से लेकर PhysicsWallah और Sky Gold & Diamonds तक के शेयर आज फोकस में रहेंगे।