बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। शेयर बाजार एक ऐसा जुआं हाै, अगर यहां सूझ-बूझ और रिसर्च के साथ पैसा लगाया जाए तो आदमी करोड़पति भी बन जाता है और एक करोड़पति कंगाल भी हो जाता है। एक ऐसा ही शेयर है जिसने निवेशकों को मालामाल किया था। शेयर का नाम आजाद इंजीनियरिंग है। इसी कंपनी में सचिन ने आईपीओ से पहले ही निवेश किया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सचिन ने इस कंपनी में 5 करोड़ रुपये का निवेश किया था, जो बाद में 130 करोड़ रुपये हो गया। हालांकि, अभी वर्तमान में सचिन इसके निवेशक हैं या नहीं, इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं है। क्योंकि जब किसी कंपनी में किसी निवेशक की हिस्सेदारी 1 फीसदी से ज्यादा होती है तभी कंपनी को उसके बारे में जानकारी देनी होती है। उस समय सचिन की हिस्सेदारी 0.68% थी। अब इसी कंपनी से बड़ा अपडेट आया है।