लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सर्दियों का मौसम आते ही सर्दी-खांसी होना एक बेहद आम बात है, लेकिन परेशानी तब बढ़ जाती है, जब यह खांसी लंबे समय तक आपका पीछा नहीं छोड़ती और आपकी डेली लाइफ को बुरी तरह प्रभावित करने लगती है। ठंडी हवा, कमजोर इम्युनिटी और हमारे गलत लाइफस्टाइल के कारण बार-बार गला खराब होना, सीने में जकड़न, कमजोरी महसूस होना और नींद पूरी न हो पाना इसके आम लक्षण हैं।
अक्सर हम इस जिद्दी खांसी से बचने के लिए सिर्फ दवाइयों के भरोसे बैठ जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अपनी रोजमर्रा की आदतों में कुछ छोटे और आसान सुधार करके, बिना ज्यादा दवाओं के भी इस समस्या को जड़ से खत्म किया जा सकता है? आइए जानते हैं उन घरेलू और असरदार बदलावों के बारे में जो आपको इस सर्दी खांसी से राहत दिलाएंगे।