लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अगर आपको मिर्गी की समस्या है और आप बेबी प्लान करने की सोच रही  हैं, तो आपको बाकी लोगों से ज्यादा यह चिंता मन ही मन खाती होगी। आप कई सवालों से घिर जाते होंगे कि क्या मिर्गी की वजह से कंसीव करना मुश्किल होगा? क्या इसकी दवाओं का बच्चे पर असर पड़ेगा? क्या दवाएं लेना प्रेग्नेंसी में सुरक्षित है?