Lifestyle
छत्तीसगढ़ में छह जिलों के कई बड़े उद्योगपतियों के 50 ठिकानों पर छापा, मिले 14 करोड़ नकद व आभूषण
राज्य ब्यूरो, रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोल, स्पंज आयरन और सड़क निर्माण कारोबार से जुड़े उद्योगपतियों के ठिकानों पर आयकर विभाग की कार्रवाई में अब तक 14 करोड़ रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण मिले हैं।
लेखक Digital Desk96K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोल, स्पंज आयरन और सड़क निर्माण कारोबार से जुड़े उद्योगपतियों के ठिकानों पर आयकर विभाग की कार्रवाई में अब तक 14 करोड़ रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण मिले हैं।
बुधवार से शुरू हुई यह जांच रायपुर सहित छह जिलों के करीब 50 ठिकानों पर चल रही है। फर्जी बिलिंग, बेनामी संपत्तियों और शेल कंपनियों से जुड़े दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं। बड़ी संख्या में लाकर मिलने के बाद गुरुवार से उनकी जांच शुरू हुई।



