राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। एशियाई हाथियों की प्रमुख सैरगाह राजाजी टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी महंगी हो सकती है। वन मुख्यालय में गुरुवार को वन मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में हुई राजाजी टाइगर रिजर्व फाउंडेशन की बैठक में रिजर्व के पर्यटक जोन में जंगल सफारी और प्रवेश शुल्क की दरों में 10 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव पारित किया गया। हालांकि, यह प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा और वही इस बारे में अंतिम निर्णय लेगा। इसके बाद ही शुल्क की नई दरों काे लेकर तस्वीर साफ होगी।