Lifestyle
यूपी न्यायिक सेवा परीक्षा-2026: सिविल जज के 365 पदों पर होगी भर्ती, 20 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन करें अभ्यर्थी
राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) परीक्षा-2026 यानी पीसीएस-जे का संक्षिप्त विज्ञापन जारी कर दिया है। दो वर्ष बाद आई इस भर्ती के लिए
लेखक Mritunjay Mishra134K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) परीक्षा-2026 यानी पीसीएस-जे का संक्षिप्त विज्ञापन जारी कर दिया है। दो वर्ष बाद आई इस भर्ती के लिए सिविल जज के 365 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 20 नवंबर से शुरू होगी। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने और ऑनलाइन परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 21 दिसंबर निर्धारित की गई है। आवेदन पत्र में संशोधन अथवा सुधार और शुल्क समाधान (फीस रिकन्सिलिएशन) की अंतिम तिथि 28 दिसंबर रखी गई है।
आयोग के अनुसार पीसीएस-जे-2026 के तहत वर्तमान में कुल 365 रिक्तियां प्रस्तावित हैं। हालांकि परिस्थितियों और आवश्यकताओं के अनुसार पदों की संख्या घटाई या बढ़ाई जा सकती है। आरक्षण और आयु सीमा में छूट से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश आयोग के विस्तृत विज्ञापन में उपलब्ध होंगे। परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों की आयु एक जुलाई 2027 को न्यूनतम 22 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। अभ्यर्थी का जन्म दो जुलाई 1992 से पहले तथा एक जुलाई 2005 के बाद का नहीं होना चाहिए।