एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) ने 'कंपनी' (Company) फिल्म से अपने डेब्यू किया था। इसी के साथ ही उन्होंने दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी। लेकिन क्या आपको पता है कि उन्हें पहला मौका मिलना आसान नहीं था?
कई फिल्ममेकर्स के दरवाजे पर गए विवेक
पर्दे के पीछे, उनके पिता सुरेश ओबेरॉय ने उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में मौका दिलाने के लिए बहुत कोशिशें कीं। अनुभवी अभिनेता ने हाल ही में याद किया कि कैसे वे अपने बेटे के लिए काम की तलाश में कई फिल्ममेकर्स के दरवाजे गए थे।