दीपेश पांडेय, मुंबई। कोरोना काल के दौरान जब लोगों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग तरह की कहानियां देखना शुरू किया तो कहा गया अब सिनेमा जगत में स्टारडम नहीं, सिर्फ कंटेंट चलेगा। हालांकि, फिल्म मिशन रानीगंज और वेब सीरीज द रेलवे मैन : द अनटोल्ट स्टोरी ऑफ भोपाल 1984 के अभिनेता दिब्येंदु भट्टाचार्य (Dibyendu Bhattacharya) का मानना है कि अब भी सिनेमा इंडस्ट्री में स्टारडम हावी है।