एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्टर विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) इन दिनों अपनी लेटेस्ट रिलीज 'मुसाफिर कैफे' (Musafir Cafe) को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में शेखर सुमन के टॉक शो में एक्टर ने सोशल मीडिया पर होने वाली आलोचना और मेंटल हेल्थ पर बात की।
उन्होंने बताया कि उनकी फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' के रिलीज होने के बाद उन्हें गालियां और धमकियां मिलीं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर उनकी पर्सनल जानकारी भी लीक कर दी गई। विक्रांत ने कहा कि यह सब तब हुआ जब उनका बेटा सिर्फ छह महीने का था, जो उनके लिए बहुत मुश्किल समय था।