एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) 22 नवंबर को अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर अपने प्रोडक्शन हाउस 'डोपामाइन स्टूडियोज' की घोषणा करते हुए कार्तिक ने निर्माता के तौर पर अपनी पहली फिल्म 'कालिया'(Kaaliya) से पर्दा उठाया।
कार्तिक ने लॉन्च किया प्रोडक्शन हाउस
अभिनेता इस आने वाली थ्रिलर फिल्म में मुख्य भूमिका भी निभाएंगे। सोशल मीडिया पर पहला पोस्टर शेयर करते हुए कार्तिक ने लिखा,'श्री कृष्ण ने इसे दूर भेज दिया था। हम इंसान इसे वापस ले आए।' यह दिलचस्प झलक मॉन्स्टर थ्रिलर की एक ऐसी अंधेरी और अनछुई दुनिया की ओर इशारा करती है, जिसकी कहानी भारतीय लोककथाओं और पौराणिक कथाओं की समृद्ध विरासत से जुड़ी है।