एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' इस साल की सबसे बड़ी थिएटर हिट फिल्मों में से एक बन गई है। ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कामयाबी के बाद, अब यह फिल्म डिजिटल प्लैटफॉर्म पर रिलीज होने के लिए तैयार है।
'द ओडिसी' (The Odyssey) 17 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब इसकी डिजीटल प्रीमियर की डेट भी सामने आ गई है।