Entertainment
Tara Sutaria डिज्नी प्रिंसेस की इमेज तोड़ अब 'रेबेका' बन करेंगी धमाका; यश ने Toxic में बढ़ाया एक्ट्रेस का रोल?
प्रियंका सिंह, मुंबई। फिल्मों से कई बार कलाकारों के रोल किन्हीं कारणों से काट दिए जाते हैं। इस प्रतिस्पर्धी फिल्म इंडस्ट्री में अगर किसी कलाकार का रोल काटने की बजाय बढ़ाया जा रहा है, तो इसका मतलब उस कलाकार ने कमाल का काम
लेखक Tanya Arora149K पढ़े गए

प्रियंका सिंह, मुंबई। फिल्मों से कई बार कलाकारों के रोल किन्हीं कारणों से काट दिए जाते हैं। इस प्रतिस्पर्धी फिल्म इंडस्ट्री में अगर किसी कलाकार का रोल काटने की बजाय बढ़ाया जा रहा है, तो इसका मतलब उस कलाकार ने कमाल का काम किया है। अभिनेत्री तारा सुतारिया के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है।
कन्नड़ और अंग्रेजी में शूट हुई फिल्म टॉक्सिक : ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स में पहले अभिनेत्री तारा का रोल छोटा था। तारा का काम फिल्म में देखने के बाद फिल्म अभिनेता और टॉक्सिक के सह निर्माता यश ने उनके रोल को और बड़ा कर दिया।
-1795331890506.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


