एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों गदर और इंडियन के बाद उनके करियर में डाउनफॉल आ गया था। सनी की 30 बैक-टू-बैक फ्लॉप सोलो फिल्में रहीं।
गदर जैसी ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर के बाद भी दो दशक तक क्यों सनी देओल के करियर में डाउनफॉल आया, इस बारे में एक्टर ने बात की है। शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में एक्टर ने खुलासा किया है कि गदर और इंडियन के बाद सिनेमा बदलने लगा था।