एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार एक्ट्रेस श्रीदेवी (Sridevi) की आज बर्थ एनिवर्सरी है। 13 अगस्त को जन्मी एक्ट्रेस ने लंबे समय तक बॉलीवुड पर रूल किया। उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने दिग्गज अभिनेत्री की मोस्ट अवेटेड बायोग्राफी की पहली झलक को शेयर किया।