एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ इंडियन सिनेमा की सबसे सम्मानित हस्तियों में से एक, अनुभवी एक्ट्रेस सौकार जानकी का शुक्रवार, 21 अगस्त को निधन हो गया। वह 94 साल की थीं। नादिगर संगम के प्रेसिडेंट नासर के अनुसार, सौकार जानकी (Sowcar Janaki का निधन शुक्रवार को दोपहर 1.59 बजे हुआ।
एक बयान में नासर ने बताया कि एक्ट्रेस का पार्थिव शरीर शाम 5 बजे से तेयनमपेट के सेंटाओफ रोड पर रखा जाएगा, ताकि उनके फैंस, दोस्त और फिल्म जगत के लोग उन्हें आखिरी श्रद्धांजलि दे सकें।