एंटरेटनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। छठ का त्यौहार आने वाला है और ऐसे में इससे जुड़े गाने और म्यूजिक एक अलग ही महत्व रखते हैं। वहीं अगर ये गीत आपके फेयरेट सिंगर के हों तो फिर बात ही कुछ और है। एक ऐसा ही गीत गाया था सिनेमा के मशहूर सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) ने।
'छठी मैया' पर बना है गीत
इस गीत की खास बात ये है कि इसमें सोनू निगम और भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह और खूशबू जैन ने कोलेबोरेशन किया था। इस गाने में छठी मैया की पूजा की पूरी रस्मों-रिवाज दिखाई गई है। गाने का टाइटल है- 'चल भौजी हाली हाली' (Chal Bhauji Hali Hali)।