Entertainment
'तुम्हें जो करना है वो...', जोश एक्टर शरद कपूर के लिए मसीहा बने Shah Rukh Khan; फोन पर कही दिल छूने वाली बात
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बीते दिनों शाह रुख खान के साथ फिल्म जोश में काम करने वाले अभिनेता शरद कपूर ने बॉलीवुड से काम की गुहार लगाई थी। जिसके बाद सोनू सूद से लेकर, सलमान खान तक कई सितारे अभिनेता की मुसीबत की घड़ी में
लेखक Tanya Arora64K पढ़े गए

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बीते दिनों शाह रुख खान के साथ फिल्म जोश में काम करने वाले अभिनेता शरद कपूर ने बॉलीवुड से काम की गुहार लगाई थी। जिसके बाद सोनू सूद से लेकर, सलमान खान तक कई सितारे अभिनेता की मुसीबत की घड़ी में उनकी मदद करने के लिए आगे आए थे।
सलमान खान के बाद अब शाह रुख खान ने पुराने को-स्टार शरद कपूर की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। शरद ने हाल ही में बताया कि शाह रुख खान ने उन्हें सामने से फोन किया। उन्होंने ये भी बताया कि किंग एक्टर से उनकी क्या बातें हुई।



